लखीसराय में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस
लखीसराय। सूर्यगढा थाना क्षेत्र के सूर्यगढा बाजार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतिका की पहचान सूर्यगढा बाजार निवासी रिशु कुमार की पत्नी 26 वर्षीय अमीषा कुमारी के रुप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सूर्यगढा थाना पुलिस और एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है। ससुराल पक्ष का आरोप है कि आपसी विवाद में विवाहिता ने खुद से पंखे से लटककर जान दी है। जबकि की मृतिका के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर गला दबाकर हत्या किया है।
बताया जाता है कि आठ साल पूर्व खगड़िया जिले के चौथम थाना की रहने वाली अमीषा की शादी सूर्यगढा निवासी रिशु कुमार से हुआ था। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या कि खुलासा हो पाएगा। मृतिका के गर्दन पर गहरा निशान पाया गया है। लखीसराय से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।
लखीसराय। सूर्यगढा थाना क्षेत्र के सूर्यगढा बाजार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतिका की पहचान सूर्यगढा बाजार निवासी रिशु कुमार की पत्नी 26 वर्षीय अमीषा कुमारी के रुप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही सूर्यगढा थाना पुलिस और एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है।
ससुराल पक्ष का आरोप है कि आपसी विवाद में विवाहिता ने खुद से पंखे से लटककर जान दी है। जबकि की मृतिका के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर गला दबाकर हत्या किया है।

Divya Singh